कुशीनगर: चुनावी रंजिश को लेकर गांव में बवाल, प्रधान प्रत्याशी पर बंदूक तानने और हमला कराने का आरोप

उप्र के कुशीनगर जनपद में चुनावी रंजिश को लेकर गांव में बवाल होने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान प्रधान प्रत्याशी पर बंदूक तानने और हमला कराने का आरोप है।

कुशीनगर: चुनावी रंजिश को लेकर गांव में बवाल, प्रधान प्रत्याशी पर बंदूक तानने और हमला कराने का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद में चुनावी रंजिश को लेकर गांव में बवाल होने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान प्रधान प्रत्याशी पर बंदूक तानने और हमला कराने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार होर्डिंग लगाने के दौरान दबंगों ने हमला किया और आधा दर्जन लोगो को दबंगो ने जमकर पीटा। मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चुनावी रंजिश के चलते इलाके में तनाव का माहौल है। घटना पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल अमवा गांव की है।