हरदोई के लखनऊ हाईवे पर मिला विशालकाय अजगर, लोगों में मचा हड़कंप; सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
उप्र के हरदोई जनपद के लखनऊ हाईवे पर विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। विशालकाय अजगर मिलने का वीडियो वायरल हो रहा है।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद के लखनऊ हाईवे पर विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। विशालकाय अजगर मिलने का वीडियो वायरल हो रहा है।
हरदोई के कछौना क्षेत्र में टूटियारा के पास अजगर दिखा। ग्रीन बेल्ट में अजगर दिखाई देने से लोगों में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग ने सर्प मित्र कुलदीप को मौके पर बुलाया।
सर्प मित्र कुलदीप ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर को सुरक्षित हटाए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। समय रहते रेस्क्यू से अजगर और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।



