प्रतापगढ़ में पेड़ गिरने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल, मकान भी क्षतिग्रस्त
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बराई पालरा गांव में रविवार को अचानक पीपल का पेड़ गिरने से दो महिलाएं उसकी चपेट में आकर घायल हो गईं। हादसे में पूजा गौतम के सिर में गंभीर चोट आई है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बराई पालरा गांव में रविवार को अचानक पीपल का पेड़ गिरने से दो महिलाएं उसकी चपेट में आकर घायल हो गईं। हादसे में पूजा गौतम के सिर में गंभीर चोट आई है।
जबकि अपने मामा के घर आई एक अन्य महिला भी पेड़ की चपेट में आ गई। उसके कमर में गंभीर चोट बताई जा रही है। पेड़ गिरने से एक मकान को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही बराई के प्रधान खुर्शीद आलम मौके पर पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बराई पालरा गांव की है।




