हरदोई: भाजपा महिला मोर्चा ने जलाया सपा-कांग्रेस का पुतला, नारी शक्ति अधिनियम पर छात्राओं ने भी किया प्रदर्शन
उप्र के हरदोई जनपद में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में तथा महिला सशक्तिकरण का विरोध करने वाली कुत्सित मानसिकता के खिलाफ कांग्रेस और सपा के विरोध में महिलाओं द्वारा आक्रोश प्रदर्शन किया गया।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में तथा महिला सशक्तिकरण का विरोध करने वाली कुत्सित मानसिकता के खिलाफ कांग्रेस और सपा के विरोध में महिलाओं द्वारा आक्रोश प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। साथ ही आर कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने भी प्रदर्शन किया है। आर कन्या महाविद्यालय से शुरू हुआ कार्यक्रम बड़े चौराहे पर समाप्त हुआ जहां पुतला जलाया गया।
हरदोई में भारतीय जनता पार्टी ने महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष को घेरने के लिए प्रदर्शन किया।भाजपा ने कांग्रेस और सपा पर महिला विरोधी होने और के आरोप लगाए। हाथों में तिरंगे लेकर नारी शक्ति का अपमान नही सहेगा हिंदोस्तान नारे लगाए।
भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर इस मुद्दे पर रोष जताया। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सपा महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर नकारात्मक राजनीति कर रही है, जिसका विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं, जिन्होंने महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की बात कही।

Janmat News 
