फतेहपुर में बीजेपी महिला मोर्चा की महिलाओं ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, फूंका राहुल गांधी का पुतला
उप्र के फतेहपुर जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीजेपी महिला मोर्चा की महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है। महिला सशक्तिकरण से जुड़े बिल के पास न होने को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीजेपी महिला मोर्चा की महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है। महिला सशक्तिकरण से जुड़े बिल के पास न होने को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।
बीजेपी विधायक कृष्णा पासवान की अगुवाई में प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध जताया। सिर पर काली पट्टी बांधे और हाथों में तख्तियां लिए महिलाओं ने ज्वालागंज चौराहे पर जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कांग्रेस और सपा के खिलाफ भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और महिलाओं को उनका अधिकार मिलना ही चाहिए।
बता दें कि यह पूरा मामला फतेहपुर के ज्वालागंज चौराहे का है, जहां बड़ी संख्या में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जुटकर अपनी नाराजगी जाहिर की।


