संभल में बुलडोजर एक्शन, इमामबाड़ा व मजार जमींदोज़; भारी पुलिस बल रहा तैनात
उप्र में अवैध कब्जों पर बुलडोजर लगातार गरज रहा है। इसी अभियान के तहत संभल जनपद के हजरतनगरगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मुकरबपुर सरकारी बंजर भूमि पर बने इमामबाड़े और मजार पर आज बुलडोजर कार्रवाई की गई।
संभल से राम व्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र में अवैध कब्जों पर बुलडोजर लगातार गरज रहा है। इसी अभियान के तहत संभल जनपद के हजरतनगरगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मुकरबपुर सरकारी बंजर भूमि पर बने इमामबाड़े और मजार पर आज बुलडोजर कार्रवाई की गई। इस दौरान कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात रही।
इस विषय में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि ग्राम मुकर्रबपुर में साढ़े चार बीघा जो लगभग 2950 वर्ग मीटर है, बंजर की जमीन थी। जिस पर इमामबाड़ा और बाकी बाउंड्री वॉल करके कब्ज़ा किया गया था। तहसीलदार कोर्ट में इस आशय की एक रिपोर्ट दाखिल की गई, वाद की सुनवाई की गई।
सुनवाई में कोई साक्ष्य ना मिलने पर ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया और आज इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। मैं यह भी बताना चाहूँगा कि चूँकि ज़मीन दोबारा कब्ज़ा ना हो, यह भी सरकार की प्राथमिकता है।
इस आशय से हम लोग इसके, इस ज़मीन को यहीं के भूमिहीन जो परिवार हैं, उनको आबादी के बीच में पट्टा भी देंगे जिससे वो सम्मानजनक पूर्वक रह करके अपना जीवन यापन कर सकें और शासन की मंशा के अनुरूप ये व्यवस्था...
अभी तक कोई कब्ज़ेदार सामने नहीं आया है। पहली प्राथमिकता हमारी इस ज़मीन को कब्ज़ा लेने की है। इसके साथ-साथ हम लोग इस बात का भी पता लगा रहे हैं कि कब्ज़ेदार कौन थे और इसके ऊपर आवश्यक कार्रवाई कानूनी रूप से की जाएगी।
लगभग सवा से डेढ़ करोड़ रुपये के आसपास आज के मार्केट रेट के हिसाब से इसकी कीमत है। लगभग 10 साल पुराना कम से कम कब्ज़ा ये है, उससे ज़्यादा भी हो सकता है, इस बात का भी पता लगाया जाएगा।
देखिए ये कार्रवाई शासन की मंशा बड़ी स्पष्ट है। यह कार्रवाई लगातार चल रही है और आगे भी चलती रहेगी और शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी ज़मीनें खाली करा-करा करके उनका सदुपयोग निरंतर किया जाएगा।
अवैध कब्ज़ेदारों के लिए संदेश यही है कि वो समय रहते कब्ज़ा खुद ही खाली कर दें, अन्यथा शासन उनको एक प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत न केवल कब्ज़ा हटवाएगा बल्कि उनपर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
वही इस विषय में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि ग्राम मुकरबपुर में सरकारी बंजर की जमीन पर बने इमामबाड़े और मजार के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


