अलीगढ: चोरी का माल बरामद करने पहुंची पुलिस टीम को अभियुक्त के परिजनों ने बनाया बंधक, मुकदमा दर्ज
उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना रोरावर क्षेत्र में अभियुक्त को पुलिस कस्टडी में रिमांड पर लेकर उसके घर से चोरी का माल बरामद करने पहुंची पुलिस टीम को अभियुक्त के परिजनों ने अपने घर में बंधक बनाते हुए बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना रोरावर क्षेत्र में अभियुक्त को पुलिस कस्टडी में रिमांड पर लेकर उसके घर से चोरी का माल बरामद करने पहुंची पुलिस टीम को अभियुक्त के परिजनों ने अपने घर में बंधक बनाते हुए बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है।
थाना रोरावर पुलिस के क्राइम इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों को अभियुक्त और उसके परिजनों द्वारा बंधक बनाए जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस खबर पर सीओ समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
यहां पुलिस नें अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद करते हुए उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जिसके बाद पुलिस टीम का बंधक बनाने के आरोप में अभियुक्त के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रोरावर के क्राइम इंस्पेक्टर अपने दो सिपाहियों के साथ चोरी का माल बरामद करने के लिए एक अभियुक्त को पुलिस कस्टडी में डिमांड पर लेकर उसके घर पहुंची थी।
इस पर अभियुक्त के परिजनों ने उसके घर से चोरी का माल बरामद करने पहुंची पुलिस टीम का विरोध करते हुए उनको अपने घर के अंदर बंधक बना लिया और उनके साथ बदसलूकी की गई।
इस सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और इलाके में सनसनी फैल गई। अभियुक्त के परिजनों द्वारा पुलिस टीम को बंधक बनाए जाने की सूचना पर क्षेत्राधिकार समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और अभियुक्त के परिजनों द्वारा बंधक बनाई गई पुलिस टीम को बंधक मुक्त कराया गया।
इस संबंध में नगर प्रथम क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि दिनांक 2 सितंबर 2026 को थाना रोरावर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उससे चोरी का माल बरामद करने के लिए अभियुक्त के घर पर लेकर गए।जहां अभियुक्त के माता-पिता द्वारा पुलिस टीम के साथ विरोध उत्पन्न किया गया।
जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिस बल बुलवाकर अभियुक्त के माता-पिता को हिरासत में लिया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के माता-पिता के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




