अलीगढ़: पुलिस मुठभेड़ में चार गो-तस्कर गिरफ्तार, 3 सगे हिस्ट्रीशीटर भाई घायल; अस्पताल में भर्ती

उप्र की अलीगढ़ पुलिस को रविवार की देर रात उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी है, जब सिटी SOG और थाना गभाना पुलिस टीमों की सटीक सूचना प्राप्त हुई कि शातिर हिस्ट्रीशीटर गों तस्करों द्वारा गभाना क्षेत्र में गोकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे हैं।

अलीगढ़: पुलिस मुठभेड़ में चार गो-तस्कर गिरफ्तार, 3 सगे हिस्ट्रीशीटर भाई घायल; अस्पताल में भर्ती
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट  

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र की अलीगढ़ पुलिस को रविवार की देर रात उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी है, जब सिटी SOG और थाना गभाना पुलिस टीमों की सटीक सूचना प्राप्त हुई कि शातिर हिस्ट्रीशीटर गों तस्करों द्वारा गभाना क्षेत्र में गोकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे हैं।

तभी पुलिस की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों  की गाड़ी का पीछा करते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों में पुलिस टीमों के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस ने भी आत्मरक्षा हेतु अपने बचाव में बदमाशों के ऊपर जवाबी फायरिंग करते हुए चार बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जिसमें तीन सगे बदमाश भाई अजमत, करवा और दिलशाद पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए।

घायल हुए तीनों हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से गोकशी से संबंधित उपकरण समेत अन्य सामान बरामद किया, घटना थाना गभाना क्षेत्र की है।

आपको बताते चलें कि पुलिस और गों-तस्करों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक आदित्य बंसल नें बताया कि नगर एसओंजी टीम को इनपुट मिला कि राइट गांव के कुछ हिस्ट्रीशीटर बदमाश गभाना क्षेत्र में गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले है।

इस सूचना पर सिटी एसओंजी और थाना गभाना पुलिस की टीम द्वारा मिलकर कार्रवाई करते हुए बदमाशों की कार का पीछा करते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया।

तभी बदमाशों नें सोमना पुल के पास पुलिस टीमों पर फायरिंग करते हुए भागने लगे और जब पुलिस नें बदमाशों को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तों उन्होंने पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की,पुलिस ने भी आत्मरक्षा में बदमाशों के ऊपर जवाबी फायरिंग की,जिसमें तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए।

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए तीनों बदमाश सगे भाई हैं,जो तीनों हिस्ट्रीसीटर बदमाश थाना रोरावर क्षेत्र के राइट गांव के रहने वाले है। इस सभी बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और गोकशी समेत अन्य संगीन धाराओं में 10 से 20 मुकदमे पहले से दर्ज है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों बदमाशों के कब्जे से चार अवैध तमंचे,खोखा व जिंदा कारतूस और गोकशी करने के सभी उपकरण चाकू रस्सी समेत अन्य सामान बरामद किया।

पुलिस पूछताछ में बदमाशों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा 27 और 28 जुलाई की देर रात्रि एक वर्ना गाड़ी में आग लग गईं थी, जिस गाड़ी से पुलिस को कुछ को मास बरामद हुआ था।

इस पर इन बदमाशों द्वारा बताया गया कि गाड़ी में अवैध गोंमास है, जिस गोंमास को उनके द्वारा दिल्ली ले जाया जा रहा था,तभी उनकी गाड़ी हाईवे पर बंद हो गई, जिसके चलते उन्होंने साक्षयों को मिटाने के लिए गाड़ी में आग लगा दी।

इस दौरान देर रात पुलिस टीम द्वारा गोकशी की घटना को रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई,जहां चारों अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार हुए अजमत के खिलाफ थाना टप्पल में मुकदमा दर्ज होने के चलते फरार चल रहा है, जिस वांछित अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी द्वारा 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है।

चारों बदमाशों को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी है।