CM योगी के जन्मदिन एवं पर्यावरण दिवस पर अयोध्या में दिखा उत्साह, उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना

उप्र की धर्मनगरी अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अयोध्या में श्रद्धा, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला।

CM योगी के जन्मदिन एवं पर्यावरण दिवस पर अयोध्या में दिखा उत्साह, उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की धर्मनगरी अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अयोध्या में श्रद्धा, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला।

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह एवं उनके प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।

इसके बाद रामपुर हलवारा और तीर्थ क्षेत्र पुरम में भव्य वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर रोली सिंह और आलोक सिंह रोहित ने स्वयं पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व में रामपुर हलवारा में त्रिवेणी वाटिका में वृक्षारोपण कर हरित अयोध्या का संकल्प लिया था, उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि इस पूरी वाटिका में 27200 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस हरित वाटिका के प्रथम चरण का शुभारंभ हो चुका है और आने वाले समय में यह क्षेत्र एक आकर्षक हरित पार्क के रूप में विकसित होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने कहा कि यह केवल वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और हरियाली का उपहार देने का संकल्प है।

जब यह वाटिका पूरी तरह विकसित हो जाएगी, तब अयोध्यावासियों को प्राकृतिक सौंदर्य, स्वच्छ हवा और मनोरम वातावरण का आनंद प्राप्त होगा।

वही कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके जन्मदिन को सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाने का संकल्प लिया।

पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने वृक्षारोपण अभियान में भागीदारी निभाई।"एक वृक्ष मां के नाम" संकल्प के संदेश के साथ शुरू हुई यह पहल अब अयोध्या को और अधिक हरा-भरा एवं सुंदर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।