देश में लगातार बढ़ रही है नफरत, मुस्लिम समाज को किया जा रहा है टारगेट: डॉ. शेख

उप्र के मथुरा जनपद में वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ. शेख ने कहा कि आज दिन प्रति दिन देश में नफरत बढ़ रही है।

देश में लगातार बढ़ रही है नफरत, मुस्लिम समाज को किया जा रहा है टारगेट: डॉ. शेख
Published By- Diwaker Mishra

मथुरा से सैयद जाहिद की रिपोर्ट

मथुरा/जनमत न्यूज़। उप्र के मथुरा जनपद में वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ. शेख ने कहा कि आज दिन प्रति दिन देश में नफरत बढ़ रही है। वैसे तो रोजाना कही न कही हिन्दू मुस्लिम के नाम पर कोई न कोई घटना घटित हो रही है, लेकिन हाल ही के 4-5 दिनों के अंदर एक साथ कई घटना देखने को मिली है।

पहली घटना दिल्ली की है, यहां तरुण नाम के नौजवान की हत्या सिर्फ इस वजह से कर दी गई कि एक मुस्लिम महिला के ऊपर एक बच्ची ने रंग का गुब्बारा डाल दिया था, जो सरासर गलत किया गया है। हम सबको इसकी निंदा करनी चाहिए। लोगों ने इस मुस्लिम व्यक्ति के घर को तोड़ दिया है, और कुछ नफरती लोग इसको हिन्दू मुस्लिम करने में लगे हुए है। मुस्लिम समाज को टारगेट किया जा रहा है।

दूसरी घटना राजस्थान के अलवर की है जहां आमिर नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई और सब चुप हैं।

तीसरी घटना उप्र की राजधानी लखनऊ की है, जहां 12 वर्ष के उजैर को उसके दोस्त अपने घर बुला कर ले गए और उजैर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब योगी बाबा का बुलडोजर कहाँ गायब हो गया? सोचने की बात है। इससे लगता है इंसाफ धर्म देखकर किया जा रहा है।

चौथी घटना मधुबनी बिहार की है जहां पर एक रोजेदार रोशन खातून को बांधकर मारा गया, पेशाब और शराब पिलाई गई जिसके बाद महिला की मौत हो गई। भागलपुर में भी एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई।

धर्म के नाम पर कुछ गुंडे दिन रात हिन्दू मुस्लिम करते रहते है लेकिन मजाल है कि कोई भी सरकार इन पर अंकुश लगा सके। बाकी की कसर नकारा नेता पूरी कर देते हैं। जैसे पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पूरे मुसलमानों को राक्षस तक कह दिया और वध करने के लिए लोगो को उकसाया।

इन पर कारवाही कौन करेगा? इस नफरत से सत्ता को लाभ पहुंच रहा है, इसलिए इन नफरती लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही। और तो और जो न्यायालय कुत्ते बिल्ली पर ध्यान देते हैं, इनको इंसानों की मौत नजर नहीं आ रही है।

डॉ. शेख ने कहा कि वंचित समाज इंसाफ पार्टी देश के हिंदू ओर मुसलमानों से अपील करती है कि देश हित के लिए भाईचारा बनाए रखे तभी हिंदुस्तान आगे बढ़ेगा।

देश के उच्च न्यायालय ओर सर्वोच्च न्यायालय भी इस गंभीर समस्या पर ध्यान दे। अगर कोई व्यक्ति किसी धर्म पर टिप्पणी करता है या हिन्दू मुस्लिम के नाम पर हत्या करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे।

हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद पर आग लगाने वाले पोर्टल, सोशल मीडिया और तमाम चैनलों को बंद किया जाए। यह सब लोग मिलकर देश को नफ़रत की आग में झोंक रहे है। इन पर लगाम लगाना ज़रूरी है।