अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी 6 बाईकों में लगी आग, हुई जलकर राख; नहीं पता चली वजह
उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब स्टेशन के बाहर खड़ी 6 बाईकों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब स्टेशन के बाहर खड़ी 6 बाईकों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।
रेलवे स्टेशन पर बाईकों में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और बाईको में लगी आग पर पानी की बौछार करते हुए आग पर काबू पाया गया। बाईकों में आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश करते हुए अग्निशमन विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।

Janmat News 
