कुशीनगर: आरोपी का नाम थाने के बोर्ड पर सबसे ऊपर लिखने से विवाद, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
उप्र के कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाने में बालू के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में दर्ज मुकदमे के तीसरे आरोपी बुलेट ठकुराई उर्फ मृत्युंजय ठकुराई का नाम अब पटहेरवा थाने के मुख्य गेट पर लगे बोर्ड पर सबसे ऊपर दिखाई देने से नया विवाद खड़ा हो गया है।
कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट
कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाने में बालू के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में दर्ज मुकदमे के तीसरे आरोपी बुलेट ठकुराई उर्फ मृत्युंजय ठकुराई का नाम अब पटहेरवा थाने के मुख्य गेट पर लगे बोर्ड पर सबसे ऊपर दिखाई देने से नया विवाद खड़ा हो गया है।
थाने के बाहर लगे बोर्ड पर आरोपी का नाम अंकित होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली लोगों की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
लोगों का कहना है कि जिस व्यक्ति पर अवैध बालू कारोबार जैसे गंभीर आरोप हों, उसका नाम थाने के बोर्ड पर इस तरह प्रदर्शित होना समाज और पुलिस व्यवस्था दोनों के लिए ठीक संदेश नहीं देता।
फिलहाल वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


