मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
उप्र शासन द्वारा जारी आदेशों-निर्देशों के क्रम में मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र शासन द्वारा जारी आदेशों-निर्देशों के क्रम में मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
एसएसपी ने प्राप्त सभी शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


