फतेहपुर में रईसजादे युवाओं का सड़क पर आतंक, एसयूवी गाड़ियों से फर्राटा भरते हुए बनाई रील

फतेहपुर जनपद में रईसजादे युवाओं का सड़क पर आतंक नजर आया है। रील के नशे में युवाओं ने जमकर कानून की धज्जियां उड़ाई। फेयरवेल के नाम पर एक दर्जन से अधिक गाड़ियों का काफिला निकला।

फतेहपुर में रईसजादे युवाओं का सड़क पर आतंक, एसयूवी गाड़ियों से फर्राटा भरते हुए बनाई रील
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में रईसजादे युवाओं का सड़क पर आतंक नजर आया है। रील के नशे में युवाओं ने जमकर कानून की धज्जियां उड़ाई। फेयरवेल के नाम पर एक दर्जन से अधिक गाड़ियों का काफिला निकला।

एसयूवी गाड़ियों से फर्राटा भरते हुए रील बनाई गई। नेशनल हाईवे पर हूटर बजाकर रील बनाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जनपद के मलवां थाने और सदर कोतवाली क्षेत्र में यह वीडियो बनाए गए हैं। पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाई नहीं की है।