चंदौली में दो समुदायों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल
उप्र के चंदौली जनपद में दो समुदायों के बीच विवाद के हिंसक रूप लिए जाने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के ककरही की है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में दो समुदायों के बीच विवाद के हिंसक रूप लिए जाने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के ककरही की है।
मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष पर तलवार से हमला करने का आरोप है। हमले में युवक का कान कट गया है जबकि, पिता भी गंभीर रूप से घायल है।
घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुरानी रंजिश में हमले का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव है। पुलिस जांच में जुटी है।


