फतेहपुर में धर्मांतरण के मामले पर पुलिस का बड़ा एक्शन, नामजद तीनों आरोपी गिरफ्तार

उप्र के फतेहपुर जनपद में धर्मांतरण मामले में नामजद तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

फतेहपुर में धर्मांतरण के मामले पर पुलिस का बड़ा एक्शन, नामजद तीनों आरोपी गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में धर्मांतरण के मामले पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले में नामजद तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने पादरी डेविड ग्लेडविन उसके पुत्र अभिषेक ग्लेडविन व कृष्ण गोपाल विश्वास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि बीते दिनों जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज स्थित चर्च के अंदर प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल चल रहा था। बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं व पुरुषों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था।

इस दौरान जानकारी होने पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हंगामा करने के बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामले में तीन नामजद समेत 7 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की थी। अब उसी क्रम में में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।