मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट, 21 घायल
दोनों पक्षों के बीच करीब एक सप्ताह पहले हुई मारपीट की घटना को लेकर तनाव बना हुआ था, जो अब बड़े विवाद में बदल गया।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —
फतेहपुर / जनमत न्यूज। फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस खूनी संघर्ष में महिलाओं समेत 21 लोग घायल हो गए, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब एक सप्ताह पहले हुई मारपीट की घटना को लेकर तनाव बना हुआ था, जो अब बड़े विवाद में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी नहीं बख्शा गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.