शाहजहांपुर: गौतम हत्याकांड के आरोपी के घर चला बुलडोजर, 31 जुलाई की रात चाकू से गोदकर हुई थी हत्या

उप्र के शाहजहांपुर जनपद के कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला कमलनैनपुर निवासी गौतम मौर्य की हत्या के आरोपी समीर के मकान को गिराने के लिए बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे प्रशासनिक टीम पहुंच गई।

शाहजहांपुर: गौतम हत्याकांड के आरोपी के घर चला बुलडोजर, 31 जुलाई की रात चाकू से गोदकर हुई थी हत्या
Published By- Diwaker Mishra

शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट

शाहजहांपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के शाहजहांपुर जनपद के कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला कमलनैनपुर निवासी गौतम मौर्य की हत्या के आरोपी समीर के मकान को गिराने के लिए बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे प्रशासनिक टीम पहुंच गई।

समीर के रिश्तेदारों को बुलाकर टीम ने घर के अंदर रखा सामान बाहर निकलवा दिया। मकान पूरी तरह से खाली कराने के बाद दोपहर करीब 12 बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

31 जुलाई की रात गौतम मौर्य की चाकू से गोदकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में पुलिस ने समीर, उसके पिता लियाकत, सगे भाई तदीम व चचेरे भाई राजा को जेल भेज दिया था। हत्या के बाद से उसका मकान बंद था।