सीतापुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमले का आरोप; इलाके में तनाव का माहौल

उप्र के सीतापुर जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। लुधौरा गांव के पास बाजार से घर लौट रहे मनोज पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

सीतापुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमले का आरोप; इलाके में तनाव का माहौल
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट 

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। लुधौरा गांव के पास बाजार से घर लौट रहे मनोज पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

मौके पर पुलिस द्वारा उसे गंभीर हालत में सीएचसी कसमंडा ले जाया , जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव और थाना प्रभारी इतुल चौधरी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस परिजनों के आरोपों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।