फतेहपुर में बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, मनचले ने लड़की से की छेड़खानी; वीडियो वायरल
उप्र के फतेहपुर जनपद में बीच सड़क हाई पर वोल्टेज ड्रामा होने की खबर है। बीच रोड में सरेआम मनचले ने लड़की से छींटाकशी की। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर की है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में बीच सड़क हाई पर वोल्टेज ड्रामा होने की खबर है। बीच रोड में सरेआम मनचले ने लड़की से छींटाकशी की। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर की है।
जानकारी के अनुसार मनचला हाथ पकड़कर लड़की को बाइक पर बिठाने की कोशिश करता रहा। बीच रोड में लड़की "छोड़ो-छोड़ो" चिल्लाती रही। इस दौरान भीड़ मूकदर्शक बनी तमाशा देखती रही।
घटना का वीडियो बनाकर किसी राहगीर ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। यह घटना आबूनगर पुलिस चौकी से महज़ 500 मीटर दूर की बताई जा रही है।

Janmat News 
