रायबरेली के डीह में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, गांव में शोक का माहौल; जांच में जुटी पुलिस

उप्र के रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र के पूरे भूसू मजरे आंटी नवगवां गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव गांव के पास स्थित बाग में पेड़ की डाल से गमछे के सहारे लटकता मिलने से सनसनी फैल गई।

रायबरेली के डीह में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, गांव में शोक का माहौल; जांच में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र के पूरे भूसू मजरे आंटी नवगवां गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव गांव के पास स्थित बाग में पेड़ की डाल से गमछे के सहारे लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक की पहचान धुव्र (45) पुत्र स्वर्गीय रामनरेश निवासी पूरे भूसू मजरे आंटी नवगवां के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची डीह थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया, पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।