फतेहपुर पहुंचे जीआरपी एसपी प्रशांत वर्मा, रीलबाजों और पत्थरबाजों की दी कड़ी चेतावनी

उप्र के फतेहपुर जनपद पहुंचे जीआरपी एसपी प्रयागराज प्रशांत वर्मा ने जीआरपी थाने का औचक निरीक्षण करते हुए रजिस्टर, मालखाना और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

फतेहपुर पहुंचे जीआरपी एसपी प्रशांत वर्मा, रीलबाजों और पत्थरबाजों की दी कड़ी चेतावनी
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद पहुंचे जीआरपी एसपी प्रयागराज प्रशांत वर्मा ने जीआरपी थाने का औचक निरीक्षण करते हुए रजिस्टर, मालखाना और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए साफ कहा कि चलती ट्रेनों पर पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों और रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालने वाले युवाओं के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी।

GRP, RPF और सिविल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। प्रशासन ने ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर लिया है जहां पथराव की घटनाएं ज्यादा होती हैं और वहां विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है।

एसपी ने चेतावनी दी कि चलती ट्रेन पर पथराव एक गंभीर और दंडनीय अपराध है, जिसमें जेल की सजा का प्रावधान है, वहीं रेलवे ट्रैक पर रील बनाना भी जानलेवा और गैरकानूनी है।

उन्होंने आम जनता से सतर्क रहने और ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही बताया कि उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य थाने का निरीक्षण और क्षेत्र में अपराध की समीक्षा करना है।