अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर कांग्रेस ने जताया दुख
राजनीती (जनमत) :- कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी नेता सलमान खुर्शीद और पवन खेड़ा ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर दुख जताया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'शोक प्रस्ताव में मैंने और सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से ईरान के लोगों के लिए संदेश लिखा। इस कुर्बानी को बर्बाद नहीं होने देना चाहिए। हम सबको इस कुर्बानी से सिखना चाहिए। इस कुर्बानी को याद रखकर और इसके साथ-साथ हमें कुछ सीखना भी यही हमने अपने शोक संदेश में लिखा।' उन्होंने कहा कि रजमान के बीच और 10वें रोजे पर भूखे-प्यासे एक रहनुमा की हत्या हुई। यह बात आने वाली नश्लें याद रखेंगी।
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत 28 फरवरी को एक बड़े संयुक्त हमले में हुई, जिसमें अमेरिका और इजरायल ने तेहरान पर हवाई हमले किए। 86 वर्षीय खामेनेई तेहरान स्थित अपने कंपाउंड में थे, जब इजरायली और अमेरिकी स्ट्राइक्स ने उनके दफ्तर और आसपास के इलाकों को निशाना बनाया। ईरानी राज्य मीडिया ने 1 मार्च को उनकी मौत की आधिकारिक पुष्टि की, जिसमें उन्हें शहीद घोषित किया गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी हमले के तुरंत बाद उनकी मौत की जानकारी दी। इस हमले में खामेनेई के परिवार के कुछ सदस्य भी मारे गए, जिससे ईरान में गहरा सदमा फैल गया। ईरान ने 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया और कई शहरों में स्मृति सभाएं आयोजित की गईं। वहीँ भारत सरकार की तरफ से कोई भी संवेदना नहीं दिखाई गयी.


