उरई: नौ लाख रुपये के विवाद में फूफा ने किया भतीजे का अपहरण, तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

उप्र के उरई जनपद के आटा थाना क्षेत्र के ग्राम बारा से नौ लाख रुपयों के लेनदेन का विवाद फूफा के द्वारा भतीजे का अपहरण किए जाने का मामला सामने  आया है। अपहृत की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।

उरई: नौ लाख रुपये के विवाद में फूफा ने किया भतीजे का अपहरण, तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जनपद के आटा थाना क्षेत्र के ग्राम बारा से नौ लाख रुपयों के लेनदेन का विवाद फूफा के द्वारा भतीजे का अपहरण किए जाने का मामला सामने  आया है। अपहृत की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अघीक्षक ने तीन टीमों का गठन किया है। टीमें अलग अलग जनपदों में दबिश देने के लिए रवाना हुई हैं। अभी तक आरोपियों का पता नहीं चला है।

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम बारा में रोहित प्रजापति  मजदूरी करता है। आरोप है कि  जनपद हमीरपुर के ग्राम अटगांव निवासी उसके फूफा अजय  ने उसे अपने यहां काम करने को बुलाया था। अजय दिल्ली में प्रापर्टी का काम देखते हैं।

बताया जाता है कि रोहित साल भर पहले अपने दो अन्य साथियों के साथ दिल्ली गया।  तीनों को अजय प्रजापति ने 15-15 हजार रुपये माह की नौकरी पर रख लिया। भतीजा होने के नाते भरोसा कर अजय रोहित के बैंक खाते कैश ट्रांसफर कर देता था और जरूरत पर निकाल लेता था।

आरोप है कि अभी दो माह पहले उसने रोहित के खाते में नौ लाख रुपये जमा कराए, लेकिन रोहित ने बैंक खाते से रुपये निकाल लिए और अपने गांव भाग आया। रोहित पर अजय ने रुपये वापस कराने का दबाव बनाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

रोहित की पत्नी का आरोप है कि अजय मंगलवार की रात  अपने दो साथियों के साथ कार लेकर उनके गांव आया और रोहित को कार में डाल कर ले गया।  घटना की जानकारी पर एसपी विनय कुमार  पुलिस फोर्स के साथ इटौरा पहुंचे और जानकारी ली।

शिकायत के आधार पर तीन लोगों के  विरुद्ध अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए जांच की जा रही है। तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।