पीलीभीत: आईसीएल म्यूचुअल बेनीफिट ने भोले-भाले लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, पेमेंट देने में कर रहे टालमटोल

उप्र के पीलीभीत जनपद में पैसे जमा करने वाली एक फर्जी कम्पनी लोगों के पैसे लेकर भाग गयी और आज तक किसी का पैसा वापस नहीं किया है।

पीलीभीत: आईसीएल म्यूचुअल बेनीफिट ने भोले-भाले लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, पेमेंट देने में कर रहे टालमटोल
Published By- Diwaker Mishra

पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट

पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद में पैसे जमा करने वाली एक फर्जी कम्पनी लोगों के पैसे लेकर भाग गयी और आज तक किसी का पैसा वापस नहीं किया है। मज़े की बात यह है कि कम्पनी का प्रबंधक पीलीभीत का ही रहने वाला हैं।

मामला कोर्ट में पहुंचा तो कम्पनी मालिक ने सभी को पैसे देने का वादा करके बड़ी चालाकी से कोर्ट से छूट गया लेकिन जिन लोगों को आज तक एक पैसा नहीं दिया। कम्पनी मालिक लगातार टालमटोल कर रहा है।

ज्ञात रहे आज़ से लगभग सात साल पहले 2019 में पीलीभीत के नकटादाना चौराहे के पास बरेली निवासी आर के गोला, और पीलीभीत निवासी बंटी गोला और संजय सैनी ने मिलकर लोगों के पैसे जमा करना,एफडी करना आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु एक आईसीएल म्यूचुअल बेनीफिट कारपोरेशन लिमिटेड के नाम से एक निजी कम्पनी की ब्रांच खोली। इसका मुख्यालय बरेली बनाया गया।

इसके एजेंट अमरिया निवासी नईम अहमद भी थे। यह कम्पनी कुछ ही दिनों में लोगों की मेहनत की गाढ़ी कमाई लेकर भाग गयी। लोगों ने कम्पनी के मालिक के ऊपर केस दर्ज कराया। मामला पीलीभीत कोर्ट में पहुंचा, वहां कम्पनी मालिक को पैसे देने की बात कहकर कोर्ट से राहत मिल गई।

यह तीनों आर के गोला,बंटी गोला और संजय सैनी अब पैसे देने में आनाकानी कर रहे हैं जबकि इन तीनों के खिलाफ मामला बरेली और बदायूं में भी चल रहा है और यह शातिर तीनों हर बार कोर्ट में झूठ बोल कर बचते चले आ रहे हैं।

पैसे मिलने के इंतजार में तहसील अमरिया निवासी नईम अहमद का इंतकाल हो चुका है। उसका परिवार भुखमरी के कगार पर है लेकिन यह दोनों पैसे देने का नाम नहीं ले रहें हैं। सिर्फ आश्वासन दिये जा रहें हैं। ऐसे एक नईम अहमद नहीं, पता नहीं और कितने लोगों को इन दोनों ने बेवकूफ बनाया है।

इस धोखाधड़ी के मामले को लगभग सात साल हो चुके हैं। प्रशासन को इन दोनों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करनी चाहिए ताकि लोगों को अपना पैसा वापस मिल सके।