औरैया: बारिश में कच्चे मकान पर गिरा बबूल का पेड़, बाल-बाल बचा परिवार; प्रशासन से मदद की गुहार

उप्र के औरैया के जनपद में बारिश के बीच कच्चे मकान पर बबूल का पेड़ गिरने की खबर सामने आ रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया।

औरैया: बारिश में कच्चे मकान पर गिरा बबूल का पेड़, बाल-बाल बचा परिवार; प्रशासन से मदद की गुहार
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया के जनपद में बारिश के बीच कच्चे मकान पर बबूल का पेड़ गिरने की खबर सामने आ रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया।

जानकारी के अनुसार जनपद के सहार ब्लॉक क्षेत्र के नौगवां ग्राम पंचायत के मजरा पुरवा महिपाल में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। इस बीच बीती रात राजीव कुमार के कच्चे मकान पर अचानक बड़ा सा बबूल का पेड़ गिर गया।

हादसे के समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं चंद्रकांत शुक्ला के कच्चे मकान की छत भी बारिश के चलते गिर गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मदद की मांग की है।