बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थितियों एक साथ मिला पति-पत्नी का शव, गांव में मचा हड़कंप; पुलिस कर रही जांच
उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाशूपुर पिरग्रास में मंगलवार को देर रात्रि बेहद दुखद घटना सामने आई। यहां पति-पत्नी का एक साथ शव संदिग्ध परिस्थितियों मिला है।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाशूपुर पिरग्रास में मंगलवार को देर रात्रि बेहद दुखद घटना सामने आई। यहां पति-पत्नी का एक साथ शव संदिग्ध परिस्थितियों मिला है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया दोनों पति मनोज कुमार उम्र 28 वर्ष व पत्नी मंजू देवी उम्र 26 की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही।




