मिर्जापुर: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से सपा कार्यकर्ताओं में बड़ा आक्रोश, जिला प्रशासन मुस्तैद
उप्र के मिर्जापुर जनपद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जन्तर मन्तर पर हुई गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं में बड़ा आक्रोश दिखा।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जन्तर मन्तर पर हुई गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं में बड़ा आक्रोश दिखा। सपा कार्यालय पर पहुंचकर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय से निकलकर विरोध प्रदर्शन की तैयारी की थी।
मिर्जापुर जिला प्रशासन ने मुस्तैदी समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का काम किया और जो इनके बड़े नेता थे उन सभी को नजर बंद करने का भी काम किया। सभी को उनके आवास पर ही नजर बंद कर दिया गया।
प्रशासन की तैयारी से कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। जहां पुलिस प्रशासन की हिरासत में कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया। जिंदाबाद मुर्दाबाद किनारे भी लगाए।
जैसा की तस्वीरों में देखा जा सकता है की भारी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पुलिस फोर्स मौजूद है और अंदर कार्यकर्ता भी है जो लगातार सरकार की कार्यशैली का विरोध करते नजर आ रहे हैं। पुलिस सपा कार्यालय पर चौकन्ना है और किसी भी स्थिती से निपटने को तैयार है।


