फर्रुखाबाद में खतरे के निशान के करीब पहुंचा गंगा नदी का जल स्तर, 62 गांव के लोग प्रभावित
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में गंगा नदी का जल स्तर बढ़ जाने की खबर सामने आ रही है। गंगा नदी में लगातार दो दिन से जल स्तर बढ़ने से यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में गंगा नदी का जल स्तर बढ़ जाने की खबर सामने आ रही है। गंगा नदी में लगातार दो दिन से जल स्तर बढ़ने से यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।
गंगा का जल स्तर 137.5 पर पहुंच गया है। गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 पर है। गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से 62 गांव में 11 हजार परिवार प्रभावित हुए हैं।
2 दिन के भीतर अचानक फिर तेजी से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। शमशाबाद के समैचीपुर चितार व कटरी तौफ़ीक़ गांव में कई मकान गंगा नदी में समा गए।
गांव में कटान के बाद कई लोग सुरक्षित स्थान की तरफ पहुंचे। गंगा नदी की तेज धार में मकान गंगा नदी में समाने का वीडियो सामने आया है। मामला फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के समैचीपुर चितार गांव का है।







