बलरामपुर: कुआनो रेंज में लकड़ी माफियाओं पर लगातार हो रही कार्रवाई, 9 बोटा साखू लकड़ी बरामद

बलरामपुर जनपद में वन विभाग की कुआनो रेंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेंज ऑफिसर रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध लकड़ी के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया।

बलरामपुर: कुआनो रेंज में लकड़ी माफियाओं पर लगातार हो रही कार्रवाई, 9 बोटा साखू लकड़ी बरामद
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद में वन विभाग की कुआनो रेंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेंज ऑफिसर रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध लकड़ी के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया।

जानकारी के अनुसार, वन निगम के स्केलर दीप नारायण चौहान, सुपरवाइजर नीरज पांडे तथा निगम के लोडिंग ठेकेदार राहुल शुक्ला की कथित मिलीभगत से 9 बोटा साखू (साल) की लकड़ी अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी। छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम ने उक्त लकड़ी को बरामद कर लिया।

वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। वन विभाग गोंडा आर. यम. ए.के. कश्यप ने बताया कि वन संपदा की अवैध कटान एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।