अमेठी: कबाड़ की आड़ में चोरी का खेल, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल; विभिन्न उपकरण बरामद
उप्र के अमेठी जनपद की थाना पीपरपुर पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।उसके कब्जे से चोरी में प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरण बरामद किए गए।
अमेठी से राम मिश्रा की रिपोर्ट
अमेठी/जनमत न्यूज़। उप्र के अमेठी जनपद की थाना पीपरपुर पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।उसके कब्जे से चोरी में प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरण बरामद किए गए।
अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी का एक गैस सिलेंडर भी बरामद किया गया।गिरफ्तारी व बरामदगी के बाद पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
मिली जानकारी के मुताबिक-जिले के पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में जिले में संदिग्धों की चेकिंग एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में मंगलवार को थाना पीपरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर साइकिल सवार एक अभियुक्त करमराज निवासी थाना क्षेत्र पीपरपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से लोहे की एक हथौड़ी, लोहे की एक छेनी, कुछ प्लास्टिक की बोतलें तथा ईंट पाथने का सांचा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बाहर पड़े लोगों के सामान व कबाड़ को उठा लेता था, जिससे लोगों को लगता था कि वह कबाड़ बीनने का काम करता है।
अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि करीब आठ-नौ दिन पूर्व उसने इसी हथौड़ी व छेनी से मादापुर स्कूल के रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी किया था।
चोरी के बाद सिलेंडर को लौटते समय गन्ने के खेत में छिपा दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने गन्ने के खेत से चोरी का गैस सिलेंडर बरामद कर लिया। गिरफ्तारी व बरामदगी कर पुलिस ने आवाश्यक बिधिक कार्रवाई की।




