प्रतापगढ़: चिलबिला में चौकी से महज 500 मीटर दूर बंद मकान में लाखों की चोरी, इलाके में हड़कंप

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के चिलबिला क्षेत्र में चोरों ने पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

प्रतापगढ़: चिलबिला में चौकी से महज 500 मीटर दूर बंद मकान में लाखों की चोरी, इलाके में हड़कंप
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के चिलबिला क्षेत्र में चोरों ने पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बीती रात चोर विनोद शर्मा के बंद मकान में घुसे और नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये का कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई चोरी की इस वारदात ने चिलबिला क्षेत्र की पुलिसिंग और रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।