मुजफ्फरनगर: जनमत न्यूज की खबर का बड़ा असर, पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव मुख्यालय से अटैच

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में जनमत न्यूज द्वारा दिखाई गई खबर का असर अब साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।

मुजफ्फरनगर: जनमत न्यूज की खबर का बड़ा असर, पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव मुख्यालय से अटैच
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में जनमत न्यूज द्वारा दिखाई गई खबर का असर अब साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।

जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि सामने आए आरोपों और वायरल प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि तथ्यों के आधार पर सच्चाई सामने लाई जा सके।

बताया जा रहा है कि हाल ही में राशन डीलर द्वारा लगाए गए आरोपों और वायरल वीडियो के बाद विभाग पर सवाल खड़े हो रहे थे, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। अब संबंधित अधिकारी को मुख्यालय से संबद्ध कर जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

फिलहाल पूरे मामले पर सभी की नजरें टिकी हैंजांच के बाद ही तय होगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।