औरैया पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, गुम हुए 111 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे
उप्र के औरैया जनपद में पुलिस की मुस्तैदी ने 111 लोगों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटा दी। स्वाट और सर्विलांस टीम ने करीब 17 लाख रुपये कीमत के 111 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में पुलिस की मुस्तैदी ने 111 लोगों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटा दी। स्वाट और सर्विलांस टीम ने करीब 17 लाख रुपये कीमत के 111 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में डीआईजी कानपुर हरिश्चंद्र ने भी मौजूद रहकर मोबाइल वितरित किए। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया।
पुलिस ने ‘संचार साथी’ ऐप डाउनलोड करने और मोबाइल गुम होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

Janmat News 
