अयोध्या: फ्रीडम फाइटर राजबली यादव की पुण्यतिथि पर सुरेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- गरीबों-शोषितों के लिए किया संघर्ष
समाजसेवी संस्था अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राजबली यादव को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। समाजसेवी संस्था अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राजबली यादव को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि राजबली यादव ने गरीबों और शोषितों के हक के लिए संघर्ष किया, जबकि बाबू मित्र सेन यादव का राजनीतिक जीवन समाजसेवा की प्रेरणा देता है।
सुरेश यादव ने ऐलान किया कि विधायक बनने पर अयोध्या में दोनों महापुरुषों की भव्य प्रतिमाएं स्थापित कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रतिमाएं आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष और जनसेवा की प्रेरणा देंगी।
उन्होंने कहा, “पद मिले या न मिले, आखिरी सांस तक गरीबों, किसानों और जरूरतमंदों की सेवा जारी रहेगी। कुर्सी नहीं, जनसेवा मेरा लक्ष्य है।”




