मुज़फ्फरनगर: सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की जमीनी हकीकत, ग्रामीणों ने कहा- आरोप पूरी तरह बेबुनियाद
उप्र के मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल–बुड़ीना मार्ग पर बन रही राजवाहे की पटरी वाली सड़क को लेकर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच जमीनी हकीकत अब सामने आई है।
मुज़फ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुज़फ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल–बुड़ीना मार्ग पर बन रही राजवाहे की पटरी वाली सड़क को लेकर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच जमीनी हकीकत अब सामने आई है।
जहां एक तरफ समाजसेवी सुमित मलिक पिछले दो दिनों से डीएम कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठकर सड़क निर्माण में घोटाले का आरोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जनमत न्यूज़ की टीम मौके पर पहुंची और ज़ीरो ग्राउंड रिपोर्ट की।
स्थानीय लोगों से बातचीत में बड़ा खुलासा हुआ है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि सड़क की हालत पहले बेहद खराब थी। बारिश और कीचड़ के चलते आवागमन मुश्किल हो गया था, लेकिन सड़क बनने के बाद अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि अब स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र में आवागमन आसान हुआ है और लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए जरूरी और लाभकारी बताया है। वहीं प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
अब बड़ा सवाल यही है- क्या आरोप सही हैं या विकास कार्य को बदनाम करने की कोशिश? इस पर प्रशासन का अगला कदम क्या होगा, हम आपको आगे भी हर अपडेट देते रहेंगे।

Janmat News 
