संभल में निजी स्कूल संचालकों की मनमानी जारी, शासन के आदेश की लगातार की जा रही अवहेलना

उप्र के संभल जनपद में शासन के आदेश की अवहेलना निजी स्कूल के संचालक कर रहे हैं। स्कूल संचालक निजी प्रकाशन की किताबें व ड्रेस बच्चों को थमा रहे हैं।

संभल में निजी स्कूल संचालकों की मनमानी जारी, शासन के आदेश की लगातार की जा रही अवहेलना
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में शासन के आदेश की अवहेलना निजी स्कूल के संचालक कर रहे हैं। स्कूल संचालक निजी प्रकाशन की किताबें व ड्रेस बच्चों को थमा रहे हैं। महंगे पब्लिकेशंस की किताबें बच्चों को थमाने पर गार्जियन ने स्कूल संचालकों का विरोध किया है। साथ ही शासन से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

उप्र शासन ने निजी स्कूल संचालकों की मनमानी को दृष्टिगत रखते हुए बच्चों के गार्जियन के लिए राहत भरी खबर दी थी कि अब स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी। साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने मनमानी करने पर स्कूल संचालकों को जेल भेजने की चेतावनी दी थी, उसके बाद भी धरातल पर शासन व मंत्री के आदेश का पालन होते नहीं दिख रहा है।

स्कूल संचालक शासन के आदेश की अहेलना करते हुए नजर आ रहे हैं। स्कूलों में निजी प्रकाशन की किताबें व ड्रेस बच्चों को थमाई जा रही है,अब बच्चों की शिक्षा पर ध्यान कम स्कूलों को माँल बनाने में ज्यादा फोकस स्कूल संचालक कर रहे हैं।

अब देखने वाली बात यह होगी इतने बड़े आदेश के बाद भी ऐसे स्कूल संचालकों पर क्या कार्रवाई होती है या फिर यह संचालक लगातार गार्जियन का शोषण करते रहेंगे, बच्चों के गार्जियन ने महंगी किताबें थमाने पर स्कूल संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।