रायबरेली: अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी, हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

उप्र की रायबरेली पुलिस को हत्या के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। थाना डीह पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रायबरेली: अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी, हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र की रायबरेली पुलिस को हत्या के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। थाना डीह पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना डीह पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना में वांछित आरोपी जुबैर अहमद, निवासी पाठकपुर, थाना नसीराबाद, जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया। आरोपी को थाना क्षेत्र के सीएचसी तिराहा के पास से हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या की घटना के बाद से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज के नेतृत्व में उप निरीक्षक शशांक पांडेय, आरक्षी सोहित और महेश शामिल रहे। रायबरेली पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और हत्या जैसे गंभीर मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।