सहारनपुर: तीन महीने पुरानी रंजिश में प्रियंका की हत्या, फोन चेक करने को लेकर हुआ था विवाद

उप्र के सहारनपुर जनपद के तीतरों थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर में प्रियंका हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए गांव के ही आरोपी रोहित उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार किया है।

सहारनपुर: तीन महीने पुरानी रंजिश में प्रियंका की हत्या, फोन चेक करने को लेकर हुआ था विवाद
Published By- Diwaker Mishra

सहारनपुर से अनिल वर्मा/मोहन कश्यप की रिपोर्ट 

सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद के तीतरों थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर में प्रियंका हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए गांव के ही आरोपी रोहित उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और प्रियंका के बीच पिछले तीन महीने से रंजिश चल रही थी।

मोबाइल फोन चेक करने को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना 29 अक्टूबर की है, जब प्रियंका का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में रोहित उर्फ बुद्धू का नाम सामने आया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना वाली रात दोबारा प्रियंका के घर पहुंचा था, जहां मोबाइल फोन चेक करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान उसने कथित तौर पर प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को नानौता-तीतरों मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।