सीतापुर: 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
खबर यूपी के जनपद सीतापुर के थाना थानगांव क्षेत्र से है, जहां 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया है।
सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट
सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर यूपी के जनपद सीतापुर के थाना थानगांव क्षेत्र से है, जहां 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अवधराम उर्फ भोले शंकर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक 22 सितंबर को थानगांव पुलिस टीम ने ग्राम बेर्रा के पास आरोपी को घेर लिया गया इस दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
मौके से 12 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और 350 रुपये नकद बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



