मेरठ: LLRM मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने किया हंगामा, चार महीने से नहीं मिली है सैलरी

उप्र के मेरठ जनपद के लाला लाजपत राय यानी LLRM मेडिकल कॉलेज में आज उसे वक्त हड़कंप मच गया जब सैकड़ो आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया।

मेरठ: LLRM मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने किया हंगामा, चार महीने से नहीं मिली है सैलरी
Published By- Diwaker Mishra

मेरठ से नरेंद्र गौतम की रिपोर्ट 

मेरठ/जनमत न्यूज़। उप्र के मेरठ जनपद के लाला लाजपत राय यानी LLRM मेडिकल कॉलेज में आज उसे वक्त हड़कंप मच गया जब सैकड़ो आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया।

कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया। नर्सिंग स्टाफ और वार्ड बॉय समेत जेएमडी हर सोलंकी और उर्मिला कंपनी के अन्य कर्मचारियों का आरोप है कि उनके पिछले तीन से चार महीने से सैलरी नहीं मिली है।

सैलरी ना मिलने से उनके घरों में आर्थिक संकट खड़ा हो गया। इसके अलावा कर्मचारी का कहना है कि उनकी पीएफ कटौती भी सही तरीके से नहीं की जा रही है।

कर्मचारियों की वेतन के साथ-साथ एक और बड़ी मांग यह है कि उनकी उपस्थिति यानी अटेंडेंस ऑनलाइन पोर्टल की बजाय पारदर्शी बायोमेट्रिक मशीन से लगाई जाए ताकि सैलरी में कोई गड़बड़ी न हो।