फतेहपुर: DPO ने नहीं जारी किया प्रोटोकॉल लेटर, महिला आयोग की सदस्य ने लगाए गंभीर आरोप

उप्र के फतेहपुर जनपद पहुंची महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने प्रेस वार्ता कर प्रोबेशन विभाग और जिला प्रोबेशन अधिकारी (DPO) पर जनसुनवाई और चौपाल में सहयोग न करने का गंभीर आरोप लगाया है।

फतेहपुर: DPO ने नहीं जारी किया प्रोटोकॉल लेटर, महिला आयोग की सदस्य ने लगाए गंभीर आरोप
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद पहुंची महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने प्रेस वार्ता कर प्रोबेशन विभाग और जिला प्रोबेशन अधिकारी (DPO) पर जनसुनवाई और चौपाल में सहयोग न करने का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा की DPO ने 28-29 जुलाई की जनसुनवाई के लिए संबंधित विभागों को प्रोटोकॉल लेटर ही जारी नहीं किया, जिससे अधिकारी और पीड़ित महिलाएं नहीं पहुंच सकीं और पेंडिंग मामलों का निस्तारण नहीं हो सका।

हथगाम की चौपाल का प्रबंधन न होने से उसे रद्द करना पड़ा। पिछली अनियमितताओं का लिखित जवाब देने के बजाय DPO ने सहयोग करने से ही इनकार कर दिया, जिसकी शिकायत अब महिला कल्याण निदेशालय और प्रमुख सचिव गृह से करेंगी।

इसके अलावा, वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली पर भी कई गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने बताया की मैने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया है जिसमें पता चला की देर रात रेस्क्यू होकर आने वाली पॉक्सो पीड़ितों को नियम (GO) के खिलाफ जाकर CWC के नाम पर आश्रय देने से मना किया जाता था।

सेंटर में कर्मचारियों और वाहनों को लेकर भी बड़ी धांधली का आरोप है 9 में से केवल 6 कर्मचारियों का रोस्टर था, गार्ड का लिखित उल्लेख नहीं था और 2 कर्मचारी वेतन सेंटर से लेकर ड्यूटी CWC ऑफिस में दे रहे थे।

साथ ही, बच्चियों को रेस्क्यू करने के लिए मिली सरकारी गाड़ी के लापता होने और कर्मचारियों द्वारा कोई जानकारी न दे पाने का आरोप भी सामने आया है।