संभल पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन

एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने उप्र के संभल जनपद पहुंचे आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने महिला आरक्षण और पार्टी का झंडा जलाने जैसे मुद्दों पर भाजपा पर हमला बोला है।

संभल पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन
Published By- Diwaker Mishra

संभल से राम व्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने उप्र के संभल जनपद पहुंचे आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने महिला आरक्षण और पार्टी का झंडा जलाने जैसे मुद्दों पर भाजपा पर हमला बोला है।

इस दौरान सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा भी किया। संभल में धर्मेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीर आरोप लगाए।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। वर्ष 2023 में पारित महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ कागज़ों पर योजनाएं चला रही है, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में ममता बनर्जी ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बंगाल में मुसलमानों को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वहां की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी,

उन्होंने दावा किया कि उप्र में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सत्ता में वापसी करेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके इस बयान को आगामी चुनावों की तैयारियों और सियासी माहौल को गर्माने के संकेत के रूप में देखा जा रहा।