मिर्जापुर में करोड़ों खर्च होने के बावजूद भी नहीं हो सकी गंगा की सफाई, कोई नहीं है सुध लेने वाला

उप्र के मिर्जापुर जनपद में करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद भी गंगा की सफाई नहीं हो सकी है।  निर्मल व निर्वाध रूप से बहने वाली पतित पावनी मां गंगा की सफाई के लिए केंद्र सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च कर दिए लेकिन फिर भी गंगा की सफाई नहीं हो सकी।

मिर्जापुर में करोड़ों खर्च होने के बावजूद भी नहीं हो सकी गंगा की सफाई, कोई नहीं है सुध लेने वाला
Published By- Diwaker Mishra

मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद में करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद भी गंगा की सफाई नहीं हो सकी है।  निर्मल व निर्वाध रूप से बहने वाली पतित पावनी मां गंगा की सफाई के लिए केंद्र सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च कर दिए लेकिन फिर भी गंगा की सफाई नहीं हो सकी।

इसका जीता जागता मिर्जापुर जिले में देखने को मिला जहां गंगा नदी में खुला नाला हजारों लीटर गंदे पानी सीधे गंगा में मिलता रहता है लेकिन इसको लेकर सरकारी अमला ध्यान नहीं देता। जबकि ओटीपी प्लांट भी लगा है और इसे कब चालू किया जाता है कब बंद किया जाता है इसके बारे में आज तक कोई जान भी नहीं सका।  

यहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस तरह से गंदा पानी सीधे नाले में गिरता है, इसमें मल मूत्र शहर की गंदगी व्याप्त होती है लेकिन इस पर किसी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया। सरकार के करोड़ों रुपए आए उन पैसों का क्या हुआ इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं लेकिन जब भी कोई इस आवाज को उठना है तो उसे आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है।

जबकि केंद्र में आई सरकार गए गंगा और हिंदुत्व के नारे पर आई थी लेकिन आज भी देखा जाए गाय गंगा वह हिंदुत्व की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। गंगा में खुला नाला कचहरी परिसर से होकर के गुजरता है जबकि यहां भी और अधिकारी का आगमन होता है और लोगों के घरों से जो पानी लगाई गई है।

वह भी गन्दा पानी सीधे नाले में गिरता है और गंगा में गिरता जिससे लगातार जल प्रदूषण होता रहता है। जबकि हिंदुओं के आस्था का प्रतीक मानी जाती है मां गंगा मोक्षदायनी भी कहा जाता है लेकिन इसके बावजूद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

व्यवस्थाओं की सुध लेने वाला कौन है सांसद विधायक व अधिकारी नमामि गंगा के नाम पर धन का आहरण करने में जरा भी देर नहीं करते लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है।