शाहजहाँपुर: लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई युवक की जान, लव जेहाद का आरोपी है युवक

उप्र के शाहजहाँपुर जनपद में लोको पायलट ने समय पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर लव जेहादी मो नावेद उर्फ़ क़ासिब पठान की जान बचा ली है।

शाहजहाँपुर: लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई युवक की जान, लव जेहाद का आरोपी है युवक
Published By- Diwaker Mishra

शाहजहाँपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट

शाहजहाँपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के शाहजहाँपुर जनपद में लोको पायलट ने समय पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर लव जेहादी मो नावेद उर्फ़ क़ासिब पठान की जान बचा ली है। शाहजहाँपुर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने जा रहे मो नावेद उर्फ़ क़ासिब पठान को हिरासत में ले लिया।

शाहजहाँपुर सदर बाज़ार कोतवाली क्षेत्र के टाउन हॉल फटकिया के माँ काली होटल ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने जा रहे युवक को आस पास मौजूद नागरिकों एवं दुकानदारों के सहयोग से बचाया गया।

युवक ने प्रेमिका के न आने पर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने लेटकर आत्महत्या करने की कोशिश लोको पायलट और गेटमैन की तत्परता के चलते बची युवक की जान मौक़े पर पहुँचे दुकानदारों ने युवक को तत्काल उठाकर गेटमैन के सुपुर्द कर दिया गया, जिसके बाद मौक़े पर पहुँची RPF को गेटमैन द्वारा सौंप दिया गया।

आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक का नाम मो0 नावेद उर्फ़ क़ासिब पठान है, उसका कहना है, कि उसकी गर्ल फ्रेंड ने मेरे साथ जानें के लिये बोला था वह जब बताये स्थान पर नहीं आई तो उसने ये क़दम उठाया।

आरोपी ने एक साल पहले हिंदू लड़की को हवस का शिकार बनाया था।

हिंदू लड़की जिसे शिव वर्मा समझ रही थी, वह मो0 नावेद उर्फ़ क़ासिब पठान निकला। क़ासिब पठान माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांधकर हिंदू युवतियों को फंसाता है।

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहाँपुर में एक मुस्लिम युवक पर लगे गंभीर आरोप, उसके खिलाफ हिंदू युवती ने धर्मांतरण का दबाव डालने का आरोप लगाते हुये, न्यूड़ फ़ोटो वीडियो वॉयरल करने की धमकी दी थी।

आरोपी ने हिंदू युवक के नाम से सोशल मीडिया पर आईडी बनाई थी इस आईडी के जरिए उसने पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाई फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और काफी टाइम तक ब्लैकमेल करता रहा, जब धर्म परिवर्तन का दबाव बढ़ने लगा तो युवती ने पुलिस से शिकायत की।

पीड़िता की शिकायत पर शाहजहांपुर कोतवाली पुलिस हरकत में आई, वहीं, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी कोतवाली का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में ताबीज़ देकर हिंदू लड़कियों को उनका धर्मपरिवर्तन कराने वाले छांकुर बाबा के बाद शाहजहाँपुर में हिंदू लड़कियों का धर्मपरिवर्तन कराने वाला निकला सबसे बड़ा छांकुर

शहर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी मो। नावेद उर्फ कासिब पठान सहित 06 लोगों पर गैंगेरेप धर्मान्तरण सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त में है और उससे पूछताछ जारी है।

सोशल मीडिया के फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे कई प्लेटफॉर्म पर शिव वर्मा के नाम से फ़र्ज़ी आईडी बना रखी थी। कई दर्जन लड़कियों के साथ फोटो हैं, 4 id इंस्ट्राग्राम की अलग अलग चला रहा है। लगभग 1900, सौ फोटो हैं।

शिव वर्मा उर्फ़ छांकुर ( मोहम्मद नावेद पठान उर्फ़ क़ासिब पठान ) की जितनी उम्र नहीं उससे अधिक हिंदू लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनाकर उन्हें बनाया अपनी हवस का शिकार।