अलीगढ़: लखनऊ ATS टीम ने पकड़ा म्यांमार का नागरिक, बरामद हुए फर्जी दस्तावेज

उप्र के अलीगढ़ जनपद में लखनऊ ATS टीम द्वारा म्यांमार का नागरिक पकड़े जाने की खबर सामने आ रही है। अवैध रूप से रह रहे म्यांमार के युवक जनपद के रोरावर थाना इलाके से लखनऊ ATS टीम ने पकड़ा।

अलीगढ़: लखनऊ ATS टीम ने पकड़ा म्यांमार का नागरिक, बरामद हुए फर्जी दस्तावेज
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद में लखनऊ ATS टीम द्वारा म्यांमार का नागरिक पकड़े जाने की खबर सामने आ रही है। अवैध रूप से रह रहे म्यांमार के युवक जनपद के रोरावर थाना इलाके से लखनऊ ATS टीम ने पकड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार अवैध रूप से रह रहे म्यांमार के युवक के पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए। फर्जी आधार कार्ड, बैंक पासबुक, UNHCR कार्ड कॉपी, 2 मोबाइल, 3 सिम व नगदी बरामद हुए हैं।

युवक के पास से फर्जी इंडियन दस्तावेज बरामदगी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। युवक रिजवान उर्फ रफीक पुत्र ज़ावेद खान अलीगढ़ के इस्लाम नगर भुजपुरा में रह रहा था। युवक को अलीगढ़ के नादा चौराहा से 50 मीटर आगे मथुरा बाईपास से गिरफ़्तार किया गया।