चंदौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 400 ग्राम हेरोइन के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

उप्र के चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 400 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ 02 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 50 लाख बता जा रही है।

चंदौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 400 ग्राम हेरोइन के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 400 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ 02 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 50 लाख बता जा रही है।

जानकारी के अनुसार सब्जी के झोले में छिपाकर तस्करी की जा रही थी। मुगलसराय पुलिस को पड़ाव चौराहा के पास से यह सफलता मिली है। दोनों आरोपी बाराबंकी के निवासी बताए जा रहे हैं।

एक आरोपी के खिलाफ गाजीपुर में गंभीर धाराओं में पूर्व के हैं मामले दर्ज है। वाराणसी के रास्ते गाजीपुर में डिलेवरी की तैयारी थी। पूछताछ में बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस नेटवर्क खंगालने में जुटी है।