अयोध्या: कब्रिस्तान की जमीन फर्जीवाड़े से बेचने का आरोप, SSP से की शिकायत

उप्र के अयोध्या जनपद के कैंट थाना क्षेत्र जमथरा रोड स्थित 250 साल पुराने बहार शाह कब्रिस्तान की जमीन का फर्जी कागजात से बैनामा कराने का आरोप लगाया गया है।

अयोध्या: कब्रिस्तान की जमीन फर्जीवाड़े से बेचने का आरोप, SSP से की शिकायत
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के कैंट थाना क्षेत्र जमथरा रोड स्थित 250 साल पुराने बहार शाह कब्रिस्तान की जमीन का फर्जी कागजात से बैनामा कराने का आरोप लगाया गया है।

तकिएदार पर कूटरचित दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने का आरोप है। कब्जे के लिए पहुंचे खरीदारों का स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने मोर्चा संभाला।

बहार शाह कमेटी ने SSP कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कमेटी का आरोप है कि सुनियोजित तरीके से कब्रिस्तान की जमीन हड़पने की साजिश रची गई है। SSP ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।