प्रतापगढ़: सीएम से मिले सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, करोड़ों की विकास परियोजनाओं पर मिली सहमति

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने गुरुवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

प्रतापगढ़: सीएम से मिले सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, करोड़ों की विकास परियोजनाओं पर मिली सहमति
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने गुरुवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित परियोजनाओं पर सहमति जताते हुए इनके शीघ्र क्रियान्वयन का आश्वासन दिया।

विधायक राजेंद्र मौर्य ने बेल्हा देवी धाम कॉरिडोर के विकास के लिए वित्तीय स्वीकृति की मांग रखी। इसके साथ ही ODOP के तहत आंवले की प्रोसेसिंग और गुणवत्तापूर्ण विपणन के लिए औद्योगिक यूनिट की स्थापना का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के सामने रखा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों परियोजनाओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द ही इनके क्रियान्वयन की दिशा में कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आंवला आधारित उद्योग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मुलाकात के दौरान सदर विधायक ने चिलबिला-महुली में मकान गिरने से प्रमोद श्रीवास्तव समेत एक ही परिवार के छह लोगों की हुई मौत की दर्दनाक घटना का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। विधायक ने पीड़ित परिवार की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए हर संभव सहायता की मांग की।

मुख्यमंत्री ने मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा विधायक को दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई इस मुलाकात के दौरान सदर विधायक के प्रतिनिधि अरुण मौर्य भी मौजूद रहे।