संभल में समुदाय विशेष युवक के घर युवती मिलने से हंगामा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने घर से किया बरामद

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शानू उर्फ नवी जान नामक युवक के घर की तलाशी ली, जहां से युवती को बरामद कर लिया गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक मौका पाकर घर से फरार हो गया।

संभल में समुदाय विशेष युवक के घर युवती मिलने से हंगामा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने घर से किया बरामद
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

संभल से रामब्रेस यादव की रिपोर्ट —

संभल / जनमत न्यूज। संभल जनपद के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब विशेष समुदाय के एक युवक के घर पर हिंदू समुदाय की एक युवती के मिलने की सूचना फैली। जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों को सूचना मिली थी कि एक युवती को विशेष समुदाय के युवक के घर में रखा गया है। इस सूचना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी थाना बनियाठेर पुलिस तथा डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शानू उर्फ नवी जान नामक युवक के घर की तलाशी ली, जहां से युवती को बरामद कर लिया गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक मौका पाकर घर से फरार हो गया। पुलिस ने युवती को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर उसे नकाब पहनाकर थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हिंदू समुदाय की बहन-बेटियों के साथ अपमानजनक कृत्य किए जा रहे हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। फरार युवक की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।